वो एक बेटी है, जो पिछले पाँच सालों से खुद से लड़ रही है। अकेली, बिखरी हुई, अंदर ही अंदर टूटती हुई। उसने अपने दर्द को कभी लफ़्ज़ों में ढालना चाहा, मगर किसी ने उसे सुना नहीं। जब उसे समझने की ज़रूरत थी, तब उसे बस समझाया गया। और जब वो चुप हो गई, तब सबने कह दिया – "वो ठीक है।"
मगर सच तो यह है कि वो ठीक नहीं थी। वो हर रोज़ ज़िंदा रहने के लिए जूझ रही थी। उसके भीतर एक अंधेरा था, जो हर दिन गहरा होता जा रहा था। डर, जो हर रात उसकी नींद छीन लेता था। अकेलापन, जो हर दिन उसकी आत्मा को खोखला करता जा रहा था।
60mg की गोलियाँ भी अब उसकी बेचैनी को शांत नहीं कर पातीं। दिल धड़कता है, साँसें तेज़ हो जाती हैं, हाथ काँपते हैं… और फिर आता है वो खतरनाक तूफ़ान – पैनिक अटैक।
जिस पल को संभालना सबसे मुश्किल होता है, वही पल उसे अपनी सबसे बड़ी हार का एहसास कराता है। हर बार, जब वो खुद को आईने में देखती है, उसे अपनी ही परछाईं से डर लगता है। वो सवाल करती है –
"क्या मैं वही लड़की हूँ जो कभी हँसती थी?"
"क्या मैं भी किसी दिन फिर से जी पाऊँगी?"
पर जवाब सन्नाटे में खो जाता है।
जिसने सब कुछ खो दिया, वो अब किससे माँगे अपना वजूद?
उसका सब कुछ छिन चुका है – सपने, हौसले, उम्मीदें… और सबसे बढ़कर, खुद पर यकीन।
वो खुद को समझाने की कोशिश करती है, पर जो दर्द उसने सहा है, वो उसे जिंदा नहीं छोड़ता। उसकी हर साँस एक सवाल पूछती है – "मैं क्यों बची हूँ?"
और इन सबका गवाह बस एक इंसान है – उसका बाप।
जो पाँच सालों से उसकी टूटी आत्मा का बोझ अपने काँधों पर उठाए घूम रहा है। वो चाहता है कि उसकी बेटी ठीक हो जाए, पर वो देख सकता है कि उसकी बेटी अब वैसी नहीं रही। वो खो चुकी है, खुद में ही गुम हो चुकी है।
क्या कोई सुनेगा इस बेटी की चीख?
क्या कोई ऐसा होगा जो इस दर्द को महसूस कर सके?
जो देख सके कि डिप्रेशन कोई फिजूल की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसा तूफ़ान है जो इंसान को अंदर से खत्म कर देता है?
जो समझ सके कि ये सिर्फ़ एक "फीलिंग" नहीं, बल्कि एक अनकही चीख है, जो बस सुनी जाना चाहती है।
मैं हँसती हूँ मगर अंदर से मरी रहती हूँ,
हर रोज़ अपनी साँसों की सजा सहती हूँ।
लोग कहते हैं कि वक्त सब ठीक कर देता है,
पर मैं वक्त से आगे निकल चुकी हूँ…
बस ज़िंदा हूँ, पर ज़िंदगी से दूर चल चुकी हूँ।
कहते हैं, दर्द जब हद से बढ़ जाए तो इंसान या तो टूट जाता है या फिर उसे अपनी पहचान ही नहीं रहती। वो लड़की जो कभी हँसती थी, आज अपनी ही साँसों का बोझ ढो रही है। उसकी ज़िंदगी में खुशियों की जगह अब डर, दर्द और तन्हाई ने ले ली है।
पाँच साल—इतना वक़्त किसी को बिखरने के लिए काफी होता है। जब मन का अंधेरा इतना गहरा हो जाए कि कोई रोशनी उसे चीर न सके, तो हर दिन एक सज़ा बन जाता है।
उसका दिल अब थक चुका है। डिप्रेशन की चौथी स्टेज, जहाँ सिर्फ़ साये होते हैं, आवाज़ें होती हैं, घुटन होती है… पर कोई सहारा नहीं होता।
जब दर्द हद से बढ़ जाता है, तब गोलियों से भी चैन नहीं मिलता। 60mg की दवा भी अब उसे सुलाने में नाकाम है।
हर रात उसकी आँखों में वही डर, वही बेचैनी, वही घुटन समा जाती है।
डर जो कम नहीं होता, सिर्फ़ बढ़ता जाता है
लोग कहते हैं, "डर को मारो, हिम्मत रखो…" मगर कोई ये नहीं बताता कि जब डर ही तुम्हारी साँसों में समा जाए, तो उसे कैसे मारा जाए?
वो हर दिन लड़ती है— खुद से, अपने विचारों से, अपनी धड़कनों से, अपनी ही परछाईं से।
लेकिन यह लड़ाई सिर्फ़ वो ही नहीं लड़ रही…
इसका बोझ पिछले पाँच सालों से कोई और भी ढो रहा है— उसका बाप।
उसकी हालत को देखते हुए वो बाप हर दिन खुद को कोसता है।
क्योंकि वो जानता है कि उसकी बेटी के साथ ज़िंदगी ने कितना नाइंसाफ़ी की है।
पर वो कुछ कर भी नहीं सकता… बस उसे टूटते हुए देख सकता है।
क्या कोई सुनेगा अनकही चीख?
उसकी आवाज़ कोई नहीं सुनता, उसके आँसू किसी को नहीं दिखते।
उसका ग़म इस दुनिया के लिए "एक आम बीमारी" बन चुका है,
मगर सच यह है कि ये बीमारी नहीं, एक ख़ामोश मौत है।
डिप्रेशन सिर्फ़ एक शब्द नहीं, ये एक ऐसी कैद है,
_जहाँ इंसान हर रोज़ मरता है, मगर फिर भी ज़िंदा रहता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें