बुधवार, 12 अगस्त 2026

वतन की मिट्टी की सबसे प्यारी बात ही यही है, यहां जो कुछ भी बो लें

 मेरे वतन की मिट्टी की सबसे प्यारी बात ही यही है, यहां जो कुछ भी बो लें ....वो बढ़ता जरूर है, और अपना रास्ता भी खुद ही ढुंढ़ लेता है। 

भारत को आज़ाद हुए पूरे 79 साल हो गए हैं और अब 80वें साल का सफर शुरू होने वाला है। आज़ादी भले ही कल मिली हो या 100 साल पहले, वह हमेशा नई सी ही महसूस होती है। लेकिन भारत की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा नहीं लगता कि हम आज़ाद होकर 79 साल का जश्न मना रहे हैं।अगर गहराई से देखें, तो जिस वजह से भारत का विभाजन हुआ था, वे कारण आज भी जस के तस कायम हैं। हालात सुधरने के बजाय और अधिक बिगड़ गए हैं। जितने शहीद हमें आज़ादी की लड़ाई में नहीं खोने पड़े, उससे कहीं ज़्यादा जवान धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे आतंकवाद में अपनी जान गंवा चुके हैं। और हम आराम से मुतमइन होकर बैठे हैं कि हम सुरक्षित हैं!

असल में, दुश्मन अगर बाहर का हो तो उससे लड़ना आसान होता है। लेकिन जब दुश्मन घर का ही होकर पीठ में छुरा घोंपे, तो उसका घाव कभी नहीं भरताऔर न ही हमारी नैतिकता हमें अपनों को खत्म करने की इजाज़त देती है। हम आपस में ही इतना लड़ रहे हैं कि बाहर के दुश्मन से लड़ने की ताकत ही नहीं बची। जिस दुश्मन के हाथ में बंदूक हो, उससे एक बार लड़ा जा सकता है..लेकिन जिसके दिमाग में नफरत का ज़हर भरकर खड़ा किया गया हो, उससे लड़ने का कोई हथियार हमारे पास नहीं है।

मैं यह सब इसलिए कह रही हूँ क्योंकि मैं किसी धर्म के प्रति कट्टरता नहीं रखती। मैंने पूरे एक साल इस विषय का गहन अध्ययन किया है, तब जाकर समझ आया कि यह ज़हर कितना गहरा फैल चुका है। वैसे तो हम आज़ाद हैं, लेकिन आज भी इतनी बंदिशों और बेड़ियों में जकड़े हैं कि आज़ाद होने का अहसास ही नहीं होता।


हाल ही में मैंने 'भगत सिंह की जेल डायरी' पढ़ी। उसे पढ़कर मुझे ज़रा भी नहीं लगा कि मैं उस दौर के भारत के बारे में पढ़ रही हूँ, जिसकी बात भगत सिंह ने की थी। ऐसा लगा मानो उन्होंने आज़ादी से पहले ही आज के भारत का भविष्य लिख दिया था। हालात बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे उस वक्त थे बीते कल और आज में मुझे रत्ती भर भी अंतर नज़र नहीं आता। जिन समस्याओं से वे लड़े थे, वही चुनौतियाँ आज भी हमारे सामने खड़ी हैं।

मुझे इस बात पर हँसी आती है कि हम ऐसा एक भी काम नहीं करते जिस पर गर्व से कह सकें कि हमने निष्काम भाव से देश के लिए योगदान दिया है। आज बिना स्वार्थ के लोग अपने माता-पिता को नहीं पूछते, तो यह तो फिर भी देश है! लोग कहते हैं..."किया ही क्या है इस देश ने हमारे लिए? देता ही क्या है, बस रहने की जगह!" हमें हमेशा सिर्फ कमियाँ दिखती हैं। कमियाँ हैं तो उन पर बातें होंगी, लेकिन उन्हें दूर करने पर कोई चर्चा नहीं होगी।

  • ट्रैफिक सिग्नल पर हमसे दो मिनट इंतज़ार नहीं होता।

  • हेलमेट पहनने में हमारे बाल खराब हो जाते हैं।

  • नदियों को साफ रखने का फर्ज़ केवल सरकार का है, हमारा कोई दायित्व नहीं।

  • सड़क पर कचरा फेंकना हम अपना अधिकार समझते हैं...आखिर टैक्स जो देते हैं!

  • पानी हम क्यों बचाएं, हम कोई राजस्थान में थोड़ी रहते हैं?


सीधी सी बात यह है कि हमें अपने अधिकार बहुत अच्छे से मालूम हैं, लेकिन कर्तव्यों से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह ठीक वैसा ही है जैसे पिता की जायदाद पर बेटे का जन्मसिद्ध अधिकार होता है, लेकिन बुढ़ापे में अगर उसी पिता का सहारा बनना पड़े या इलाज का खर्च उठाना पड़े, तो वही बच्चे पिता के दुनिया से चले जाने की प्रार्थनाएँ करने लगते हैं।मुझे एक दिन की दिखावटी देशभक्ति पर यकीन नहीं होता। अगर यह सवाल किसी के सामने रखो, तो वह यह कहकर चुप करा देता है"हम अपने देश के लिए कितने वफादार हैं, यह हमें आपको साबित करने की जरूरत नहीं है।" लेकिन हकीकत यह है कि अगर निष्ठा दिल में होती, तो न तो उसे दिखाने की ज़रूरत पड़ती और न किसी को पूछने की।मैं भी कोई दूध की धुली इंसान नहीं हूँ। मैंने भी कई बार सिग्नल तोड़े हैं, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाई है और कई बार जानकर सड़क पर कचरा फेंका है। इसलिए मैं किसी से यह अपील नहीं कर रही कि आप सारे नियमों का पालन करें क्योंकि जिन्हें मैंने खुद तोड़ा है, उनके लिए दूसरों को सीख दूंगी तो खुद से नज़रें नहीं मिला पाऊँगी।लेकिन मुझे उम्मीद है कि जब देश अपनी आज़ादी के 80 साल पूरे करेगा, तब मुझे इस तरह की बातें लिखने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आशा है कि तब हम आज से कहीं बेहतर स्थिति में होंगे।


HAPPY INDEPENDENCE DAY 

TO MY MOTHERLAND 💓 





लिखने के बाद पता चला ये नहीं लिखना था !

  


आखरी बार मैं अपने ब्लॉग पर फरवरी में आई थी, इसके बाद आज मैं फिर से लिखने आई हूं ...मुझे ये नहीं पता मुझे क्या लिखना है लेकिन मुझे लिखना है ...जब तक में वो ना लिख दूं जो में पढ़ना चहाती हूं । एक साल से मैं एक बेहतर लेखक बनने की राह पर हूं और एक साल से लिख रही हूं क्या लिख रही हूं में बता नहीं सकती। मैं घोस्टींग में लिखा है और उसका एक रूल होता है आप किसी को बता नहीं सकते आपने किस के लिए और क्या लिखा ...। 


मैंने जो उनके साथ मिलकर लिखा तब मुझे उनकी कल्पनाओं पर आश्चर्य हुआ। मुझे नहीं लगता मैं कभी इतना ज्यादा काल्पनिक हो सकती हूं। मैंने अब जाने कितना कुछ पढ़ लिया और हर पढ़ा हुआ ऐसे याद है अगर इसका कोई बोर्ड एग्जाम हो तो शायद टॉपर लिस्ट में मेरा भी नाम होता, मैंने सोचा था मास कम्युनिकेशन लेने के बाद कम पढ़ना पढेगा । अब समझ आया स्पेशल लेक्चर में हर गेस्ट यही क्यों कह कर जाते थे की बेटा जितना हो सके पड़ते रहो...वैसे मैं आज्ञाकारी तो थी उनकी बाते मान कर लाइब्रेरी तो जाती थी लेकिन मुझ से मेरा स्लेबस ही खत्म नहीं होता था ...


मुझे एक ऐसी बीमारी है जिसमें मैं यादें नहीं याद रख सकती, ना ही लोगो को और ना ही रास्ते लेकिन ये अजीब है की मुझे अपना पढ़ा हुआ याद रहता है। मुझे पॉस्ट ट्रोमेटिक डिसओडर है जिसकी वजह से मैंने अपने 8 साल को दिए और आगे कितने खोने वाली हूं मुझे नहीं मालूम ...मुझे डिसोसिएटिव एमनीसिया  है जिसमें हम एक जगह पर अटक जाते है और फिर ना हमारे पास कल की कोई याद होती है और ना ही आज की कोई याद रहती है। पहले डायरी लिकती थी शोक से अच्छा लगता था लेकिन अब लिखना पड़ता अपने आज को याद रखने के लिए, खैर ये तो होता रहता है। मैंने गुगल किया दुनिया में अब तक 158,464,880 से ज्यादा किताबे मौजूद है और UNESCO के अनुसार हर साल करीब 22 लाख नई किताबें छपती हैं। मुझे इन सारी किताबो को पढ़ना है। मुझे लगता है इतनी किताबों के लिए ये जिंदगी बहुत छोटी है। मैं एक ऐसे घर में बड़ी हुई हूं मुझे बचपन से सारी धार्मिक किताबे ही पढ़ने को मिली मैं कभी चाचा चौधरी, चंपक नहीं पढ़ी और ना ही कोई कॉमिक बुक, आज भी मेरे पास भागवत जी है जो नाना जी ने दी और मैं उसे अभी तक पुरा नहीं कर पाई लेकिन उसमें है क्या ये सारा मुझे मालूम है मेरे पढ़ने से ज्यादा वो मुझे उसकी कहानी सुना देते हैं। मैंने उन्ही के साथ शिव पुराण पढ़ी, और मम्मी ने हमेशा सिर्फ भागवत गीता पढ़ने के लिए कहा ...मैं बस पड़ती गई ना मैंने इनके पीछे तर्क किया और ना मुझे जरूरी लगा। वैसे मैंने एक बहुत ज्यादा ताज्जुब वाली चीज देखी की लोग भागवत और भगवत में  अंतर नहीं कर पाते शायद नाम एक है इस वजह से ...या फिर उन्हें जानना जरूरी नहीं लगता भागवत वो जिसमें भगवान के भक्तों की बाते हैं जो व्यास हमें सुनाते है और भगवत जो भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को सुनाई थी। 

लिखने बैठी थी तब सच में नहीं सोचा था ये सब लिखने वाली हूं लेकिन अब तो लिख दिया ....मैं अपना लिखा हुआ दुबारा पड़ती नहीं जब मैं उसे पड़ती हूं तो मुझे लगता है की मैंने ये क्या बकवास लिखा है । और मैं यहां ये सब इसलिए भी लिख रही हूं क्योंकि मुझे लगता है की मुझे पढ़ने के लिए यहां तक कोई नहीं आएगा । 

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

सुकून की तलाश से 'सब्र' के चुनाव तक: एक खामोश क्रांति

शिकायतों का अंत

अक्सर हम पूरी ज़िंदगी इसी इंतज़ार में बिता देते हैं कि एक दिन सब कुछ वैसा ही होगा जैसा हमने चाहा था। हम सुकून मांगते हैं, खुशियाँ मांगते हैं और जब हालात हमारे हक में नहीं होते, तो शिकायतों का एक अंतहीन सिलसिला शुरू हो जाता है। लेकिन एक वक्त आता है, जब आप थक जाते हैं—मांगते-मांगते नहीं, बल्कि उम्मीद करते-करते। मैंने भी अब खुद के लिए सुकून मांगना छोड़ दिया है। मैंने अपनी शिकायतों के दफ्तर पर ताला लगा दिया है। अब जो जैसा है, मुझे वैसा ही सही लगता है। अब मैं ज़िंदगी के फैसलों पर जिरह नहीं करती।

 "शिकायतों के पन्ने फाड़कर अब मैंने सब्र की किताब खोल ली है, जो मिला वो काफी है और जो न मिला वो मेरा था ही नहीं।"

स्वीकार की शक्ति: जो हक में नहीं, उसका मोह क्या?

हम अक्सर उन चीज़ों के पीछे भागते हैं जो शायद हमारे लिए बनी ही नहीं थीं। हम रोते हैं, गिले-शिकवे करते हैं, लेकिन अब मुझे समझ आया है कि इस ब्रह्मांड का अपना एक न्याय है। जितना मुझे मिला, वह मेरी मेहनत और किस्मत का मेल था। और जो मुझे नहीं मिला, वह मेरे हक में था ही नहीं। यह हार नहीं है, यह तो एक महान स्वीकार है। पहले मैं शिकायतें करती थी, ज़माने से भी और खुद से भी। पर अब दिल कहता है—"ठीक है ना, अगर ऐसा है भी तो क्या हुआ?" आखिर अंत में होकर भी कितना ही जाएगा?

ज़िंदगी कोई बाज़ार में बिकने वाला खिलौना नहीं है कि जो मन चाहा, वो मिल ही जाए। यह एक यात्रा है जहाँ रास्ते आपके हिसाब से नहीं, मंज़िल के हिसाब से तय होते हैं। और जब मंज़िल ही तय है, तो रास्तों की पथरीली ज़मीन से शिकायत कैसी?

आज में जीना: अतीत और भविष्य के बोझ से मुक्ति

मेरी सबसे बड़ी गलती यह थी कि मैं बीते हुए कल को आज के आँसुओं से धोना चाहती थी। लेकिन सच तो यह है कि जो बीत गया, उसे वक्त की सबसे बड़ी ताकत भी ठीक नहीं कर सकती। वह पत्थर पर खींची गई उस लकीर की तरह है जो अब मिट नहीं सकती। और भविष्य? जो अभी आया ही नहीं, उसकी चिंता में मैं अपना 'आज' क्यों मार दूँ? अगर मैं कल की फिक्र में आज भी रोती रही, तो कल जब आएगा, तब मेरे पास उसे जीने की शक्ति ही नहीं बचेगी।

 "बीता हुआ वक्त बदल नहीं सकता और आने वाला कल अभी हाथ में नहीं, बस ये 'आज' ही मेरा है, इसे क्यूं खो दूँ?"

आज की इस भागदौड़ में हम भूल जाते हैं कि हमारे पास सिर्फ 'अभी' है। अगर आज मेरे हाथ खाली हैं, तो शायद इसलिए ताकि मैं इनमें आने वाले कल की नई खुशियाँ भर सकूँ। अगर मैं पुरानी यादों को ही कसकर पकड़े रहूँगी, तो नई चीज़ों के लिए जगह ही कहाँ बचेगी?

गुमनाम ज़िंदगी और मशहूर मौत का फलसफा

दुनिया का इतिहास उन लोगों से भरा पड़ा है जो आए, जिए और चले गए। करोड़ों लोग मिट्टी में मिल गए और उनकी कहानियाँ किसी को याद तक नहीं। मैं जानती हूँ कि मैं भी शायद उसी भीड़ का हिस्सा हूँ। लेकिन मेरी एक ज़िद है—मैं चाहती हूँ कि मेरी ज़िंदगी चाहे कितनी ही सादगी और गुमनामी में बीते, लेकिन मेरी मौत मशहूर होनी चाहिए।

यहाँ मशहूर होने का मतलब अखबारों की सुर्खियाँ बनना नहीं है। मशहूर मौत का मतलब है—जब मैं इस दुनिया से जाऊं, तो पीछे एक खालीपन छोड़ जाऊं। जब मेरा वजूद मिटे, तो कुछ आँखों में नमी और कुछ दिलों में मेरे लिए दुआएं हों। गुमनाम जीना एक चुनाव हो सकता है, लेकिन एक असरदार मौत एक उपलब्धि है।

 "ज़िंदगी भले गुमनाम बीते पर मौत ऐसी हो कि ज़माना दुआओं के लिए हाथ उठा दे।"

सफर का इकलौता सामान: कर्म और दुआएं

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, यह अहसास गहरा होता जाता है कि हम यहाँ खाली हाथ आए थे और खाली हाथ ही जाएंगे। न यह घर साथ जाएगा, न ये रिश्ते, न यह रुतबा। अगर कुछ साथ जाएगा, तो वह सिर्फ दो चीज़ें हैं—मेरे कर्म और लोगों की दुआएं।

मेरे कर्म मेरी अपनी पूंजी हैं। मैं जैसा बोऊंगी, वैसा ही काटूँगी। लेकिन दुआएं? दुआएं कमाई जाती हैं। दुआएं उस वक्त मिलती हैं जब आप किसी के गिरते हुए आँसू पोंछते हैं या किसी की खामोश तकलीफ में उसके साथ खड़े होते हैं। कर्म तो मैं अकेले भी अच्छे कर सकती हूँ, लेकिन दुआओं का काफिला बनाने के लिए मुझे इसी ज़िंदगी में लोगों के दिलों में उतरना होगा।

दुआओं का काफिला: अंतिम लक्ष्य

अब मेरा मकसद बड़ा साधारण है। मुझे किसी से कोई होड़ नहीं करनी। मुझे किसी को नीचा नहीं दिखाना। मुझे बस अपनी इस छोटी सी ज़िंदगी में दुआओं का एक बड़ा काफिला बनाना है। मैं चाहती हूँ कि जब मेरा आखिरी सफर शुरू हो, तो कंधों पर सिर्फ बोझ न हो, बल्कि उन हज़ारों दुआओं का साया हो जो मैंने राह चलते लोगों को छोटी सी मुस्कुराहट या मदद देकर कमाई होंगी।

 "अंत में साथ कुछ नहीं जाएगा, बस मेरे कर्म और आपकी दुआएं ही मेरा असली पता होंगी।"

एक नई शुरुआत

अब मैं शांत हूँ। अब मुझे फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया मेरे बारे में क्या सोचती है या ज़िंदगी मुझे क्या नहीं दे रही है। मैंने अपनी झोली फैलाना छोड़ दिया है, क्योंकि मुझे पता है कि देने वाला मुझसे ज़्यादा मेरे भले के बारे में जानता है। अब शिकायतें नहीं, सिर्फ शुक्रगुज़ार होना बचा है। अब हर रात एक सुकून की नींद है क्योंकि मैंने मान लिया है कि जो है, जितना है, और जैसा है—वही सर्वश्रेष्ठ है।

मेरी कहानी शायद किसी किताब में न छपे, लेकिन अगर किसी एक इंसान ने मुझे पढ़कर मुस्कुरा दिया, तो समझूँगी मेरा 'दुआओं का काफिला' शुरू हो गया है।

​खामोश चिड़िया और हादसों का इंतज़ार: क्या संभलने के लिए बिखरना ज़रूरी है?

"जब आदमी मर जाता है, तब आदमी कुछ नहीं बोलता... कुछ नहीं सोचता।" तापसी पन्नू के द्वारा कही गई ये पंक्तियाँ जब कानों से होकर रूह तक पहुँची, तो एक अजीब सी खामोशी छा गई। हम अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में इतने मसरूफ हो जाते हैं कि खुद से मिलना भूल जाते हैं, और जब रुकते हैं, तो अंदर का शोर इतना तेज होता है कि सहम जाते हैं।

​त्रासदी का इंतज़ार क्यों?
अजीब फितरत है हम इंसानों की। हम तब तक सही रास्ते पर नहीं चलते, जब तक कोई बड़ी त्रासदी हमारा रास्ता न रोक ले। हम हर बार एक गहरे जख्म का इंतज़ार क्यों करते हैं ताकि हम मरहम की कीमत समझ सकें? क्या वाकई हर सबक के लिए एक गलती और हर बदलाव के लिए एक हादसे का होना लाज़मी है?

​आंगन की वो चहकती चिड़िया
मैं भी अपने बाबा के आंगन की वो चहकती चिड़िया थी, जिसकी एक हंसी से घर के बड़ों के चेहरे दमक उठते थे। मैं उनकी वो बेबाक मुस्कान थी जो बिना वक्त देखे चली आती थी। लेकिन फिर वक्त बदला और जिंदगी कुछ ऐसे हादसों से गुजरी कि वो चहक कहीं खो गई। अपनों ने मुझे दोबारा हंसाने की हर मुमकिन कोशिश की, अपनी मुस्कान तक दांव पर लगा दी, पर वो चिड़िया फिर कभी उस बेफिक्री से नहीं चहकी।
​अब आलम यह है कि हंसी अगर कानों तक पहुँचती भी है, तो रूह सहम जाती है। डर लगता है कि इस हंसी के पीछे कहीं कोई और बड़ा तूफान तो नहीं छिपा?

​ईश्वर की रचना और हमारा आसमान
कभी-कभी सोचती हूँ कि काश! उस गौरैया का आसमान ही अलग होता। वो उड़ती अपनी मर्जी से, जहाँ किसी बाज़ का खौफ न होता। जब ईश्वर ने प्रकृति बनाई होगी, तो क्या सोचा होगा? गुलाब बनाया तो सुरक्षा के लिए कांटे भी दिए। पर कमल के साथ ऐसा क्यों नहीं किया? शायद इसलिए, क्योंकि कमल को ईश्वर ने अपने पास, अपने चरणों में रखने के लिए चुना था। शायद हम जैसे कुछ लोग भी उसी कमल की तरह हैं, जिन्हें दुनिया के कांटों से ज्यादा ईश्वर की शरण में सुकून मिलता है।

मंगलवार, 20 जनवरी 2026

​डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी: वैश्विक राजनीति में मित्रता और कूटनीति का नया अध्याय

 मित्रता का सूत्रपात: 'हाउडी मोदी' से 'नमस्ते ट्रंप'
​भारत और अमेरिका के संबंधों में एक नया मोड़ तब आया जब ह्यूस्टन के 'हाउडी मोदी' (2019) कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ मंच साझा किया। यह वैश्विक राजनीति के इतिहास में पहली बार था जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक विदेशी नेता के साथ इतनी बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद ट्रंप की भारत यात्रा और 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह केवल दो नेताओं की मित्रता नहीं, बल्कि दो महान लोकतंत्रों का रणनीतिक मिलन है।

​ ट्रंप की ऐतिहासिक वापसी और भारतीय मूल की चुनौती

​अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की कमला हैरिस को पराजित कर सत्ता में वापसी की। उनकी इस जीत के पीछे कई प्रमुख कारण थे:​आर्थिक नीतियां: अमेरिकी जनता बढ़ती मुद्रास्फीति और महंगाई से असंतुष्ट थी।'अमेरिका फर्स्ट' की नीति: ट्रंप ने विदेशी युद्धों के बजाय अमेरिकी संसाधनों को अपने देश पर खर्च करने का वादा किया।
​कठोर निर्णय: अवैध प्रवासन (illegal migration) पर उनके कड़े रुख ने मतदाताओं को आकर्षित किया।
​3. व्यापारिक तनाव और प्रशुल्क (Tariff) की राजनीति
​मित्रता के बावजूद, ट्रंप की राजनीति में 'व्यापार' सर्वोपरि रहा है। उन्होंने अक्सर भारत पर 'प्रशुल्क का राजा' (Tariff King) होने का आरोप लगाया। विशेष रूप से जब भारत ने रूस के साथ S-400 मिसाइल प्रणाली का समझौता किया, तो ट्रंप प्रशासन ने भारत पर प्रतिबंध लगाने और टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी। यह उनकी कूटनीति का हिस्सा था—जहाँ व्यक्तिगत मित्रता एक तरफ थी और राष्ट्र का आर्थिक हित दूसरी तरफ।
​4. भारत-पाकिस्तान विवाद और ट्रंप का दावा
​डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर यह सनसनीखेज दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच एक संभावित परमाणु युद्ध टल गया। हालांकि भारत हमेशा से इन मुद्दों को 'द्विपक्षीय' (bilateral) मानता रहा है, लेकिन ट्रंप ने स्वयं को एक वैश्विक शांतिदूत (Mediator) के रूप में प्रस्तुत करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा।
​5. प्रधानमंत्री मोदी पर ट्रंप का दृष्टिकोण
​एक टेलीविजन साक्षात्कार में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व का विश्लेषण करते हुए कहा था:
​"मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं, परंतु राजनीति के क्षेत्र में वे अत्यंत सशक्त और दृढ़ (Strong and Firm) हैं।" यह बयान दर्शाता है कि ट्रंप मोदी की निर्णय लेने की क्षमता और अपने देश के हितों के प्रति उनकी अडिगता का सम्मान करते हैं।
​6. वैश्विक संघर्ष: इज़रायल, वेनेजुएला और ईरान
​इज़रायल-हमास युद्ध: ट्रंप ने सदैव इज़रायल का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने इस युद्ध को शीघ्र समाप्त करने की घोषणा की है, जो वैश्विक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
​वेनेजुएला: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के प्रयासों के पीछे ट्रंप का मुख्य उद्देश्य वहाँ के तेल संसाधनों पर प्रभाव डालना और लैटिन अमेरिका में समाजवाद के प्रसार को रोकना था।
​ईरान: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे मध्य-पूर्व में कट्टरवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
​7. नाटो (NATO) और नोबेल शांति पुरस्कार का विवाद
​ट्रंप ने बार-बार नाटो (NATO) की प्रासंगिकता पर सवाल उठाए हैं। उनका तर्क है कि अमेरिका नाटो का अनुचित बोझ उठा रहा है और अन्य सदस्य देशों को अपना आर्थिक योगदान बढ़ाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, वे सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर यह व्यक्त करते रहे हैं कि 'अब्राहम समझौते' (Abraham Accords) के माध्यम से मध्य-पूर्व में शांति लाने के बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से वंचित रखा गया।
​8. वैश्विक पटल पर भारत की भूमिका
​इन तमाम घटनाक्रमों के बीच भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है:
​संतुलन की नीति: भारत ने रूस से रक्षा संबंध बनाए रखे और साथ ही अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहरा किया।
​विश्व मित्र: भारत आज संकट के समय दुनिया को जोड़ने वाले देश के रूप में उभरा है।
​स्वतंत्र कूटनीति: भारत ने सिद्ध किया है कि वह किसी भी महाशक्ति के दबाव में आए बिना अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर निर्णय लेता है।
​
डोनाल्ड ट्रंप का पुनर्आगमन वैश्विक राजनीति में एक नई हलचल लेकर आया है। भारत के लिए यह कालखंड संभावनाओं और चुनौतियों दोनों से भरा है। जहाँ ट्रंप और मोदी की व्यक्तिगत केमिस्ट्री भारत के पक्ष में काम कर सकती है, वहीं व्यापारिक मुद्दों पर भारत को अपनी कूटनीति को और अधिक पैना करना होगा।

सोमवार, 19 जनवरी 2026

​भाषाई कट्टरता और सांस्कृतिक विविधता: एकता या विभाजन का हथियार?

​भाषाई कट्टरता और सांस्कृतिक विविधता: एकता या विभाजन का हथियार?
​भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी 'विविधता में एकता' रही है। लेकिन हाल के वर्षों में भाषा, जो कि संवाद का एक माध्यम होनी चाहिए थी, वह विभाजन की एक गहरी खाई बनती जा रही है। जब हम "मेरी भाषा बनाम तुम्हारी भाषा" की लड़ाई लड़ते हैं, तो हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि सभ्यताएँ भाषा से नहीं, बल्कि विचारों और आपसी तालमेल से बनती हैं।
​एक 'अधजल गगरी' वाली स्थिति, "छलकते वही हैं जो आधे भरे होते हैं।" भाषा को लेकर सबसे ज्यादा शोर वे लोग मचाते हैं जो इसका उपयोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए करते हैं। कुछ राजनेता एक विशिष्ट भाषा को 'धर्म' से जोड़ देते हैं (जैसे हिंदी को सनातन से और उर्दू को इस्लाम से), जबकि भाषाई हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
​ उर्दू का जन्म भारत में हुआ और इसके शुरुआती विकास में हिंदू कवियों और विद्वानों का उतना ही योगदान था जितना मुस्लिमों का। ठीक वैसे ही, हिंदी पट्टी के बाहर भी सनातन धर्म की जड़ें उतनी ही मजबूत हैं, चाहे वह तमिल के 'कंबर रामायण' के माध्यम से हो या बंगाल के 'चैतन्य महाप्रभु' के भजनों से।
​ नेताओं का पाखंड: कथनी और करनी में अंतर
​यह एक बड़ा विरोधाभास है:
​चुनिंदा सुविधा: कई क्षेत्रीय नेता अपने प्रांत की भाषा को 'अस्मिता' का मुद्दा बनाकर जनता को भावुक करते हैं, लेकिन जब वे राष्ट्रीय मंच पर या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखते हैं, तो वे उसी भाषा (अक्सर अंग्रेजी या हिंदी) का सहारा लेते हैं जिसे वे अपने राज्य में 'खतरा' बताते हैं।
​ इनका उद्देश्य भाषा का संरक्षण करना नहीं, बल्कि एक 'वोट बैंक' को सुरक्षित करना होता है। वे जानते हैं कि जब तक लोग भाषाई पहचान में उलझे रहेंगे, वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवाल नहीं पूछेंगे।
यह धारणा कि 'अमुक धर्म की भाषा अमुक है', एक ऐतिहासिक और सामाजिक भ्रम है।हिंदी = सनातन दक्षिण भारत के करोड़ों हिंदू अपनी भक्ति और पूजा तमिल, तेलुगु या कन्नड़ में करते हैं। संस्कृत को मूल माना जा सकता है, लेकिन हिंदी एक आधुनिक संपर्क भाषा है।
उर्दू = मुस्लिम दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश (इंडोनेशिया) में उर्दू नहीं बोली जाती। पंजाब (पाकिस्तान) में पंजाबी और बांग्लादेश में बंगाली मुख्य भाषाएं हैं। विविधता: हमारी शक्ति या कमजोरी?
​भारत में लगभग 19,500 मातृभाषाएँ हैं। यह विविधता हमें दुनिया से अलग बनाती है। लेकिन "विभाजक शक्तियों" को मौका तब मिलता है जब हम अपनी भाषा को 'श्रेष्ठ' और दूसरे की भाषा को 'दोयम दर्जे' का मानने लगते हैं।
​जब हम भाषा के नाम पर लड़ते हैं, तो हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक संकुचित  संसार दे रहे होते हैं। एक व्यक्ति जितनी अधिक भाषाएं जानता है, उसका बौद्धिक विकास उतना ही अधिक होता है।
​हमारा अटल सत्य यह है कि हम एक सभ्यता हैं जो हजारों सालों से साथ रह रही है। भाषाएं बदलती रहीं, लेकिन भारतीयता का मूल तत्व नहीं बदला।हमें 'भाषा के संरक्षण' और 'भाषाई कट्टरता' के बीच का अंतर समझना होगा। अपनी मातृभाषा से प्रेम करना गौरव की बात है, लेकिन दूसरी भाषा से घृणा करना अज्ञानता ...किसी भी नेता या विचारधारा को यह मौका न दें कि वह आपकी जुबान को आपकी पहचान का एकमात्र पैमाना बना दे। हम पहले भारतीय हैं, फिर हमारे विचार हैं, और अंत में वह भाषा है जिसमें हम उन्हें व्यक्त करते हैं।

​गांधीजी की मातृभाषा गुजराती थी और सुभाष चंद्र बोस की बंगाली। फिर भी, इन नेताओं ने 'हिंदी' को राष्ट्रीय एकता  के रूप में बढ़ावा दिया। पता था कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए एक ऐसी भाषा चाहिए जो उत्तर से दक्षिण को जोड़ सके। यह किसी पर थोपने के लिए नहीं, बल्कि संवाद के लिए था। इसने अलग-अलग प्रांतों के क्रांतिकारियों को एक मंच पर खड़ा किया।​मध्यकाल में जब समाज जातियों और कठिन संस्कृत कर्मकांडों में उलझा था, तब 'भक्ति आंदोलन' ने देश को जोड़ा।
​कबीर (अवधी/सधुक्कड़ी), गुरु नानक देव (पंजाबी), मीराबाई (राजस्थानी/ब्रज), और शंकरदेव (असमिया)।
​ इन संतों ने स्थानीय भाषाओं में ईश्वर की बात की। एक तमिल भाषी भक्त भी उत्तर भारत के संतों की बात समझ पा रहा था क्योंकि भाव एक थे। यहाँ भाषा 'विभाजन' नहीं बल्कि 'आध्यात्मिक सेतु' बनी।​हमारा राष्ट्रगीत बंगाली मिश्रित संस्कृत में है और राष्ट्रगान का आधार भी बंगाली है।
​ इनकी मूल भाषा बंगाली थी, लेकिन इनके शब्दों का चयन ऐसा था कि पूरे भारत (पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा...) ने इन्हें अपना लिया। यहाँ भाषा बाधा नहीं बनी, बल्कि उस भाषा में छिपी 'भावना' ने एकता का संचार किया।​प्राचीन काल में दक्षिण भारत में 'मणिप्रवलम' नाम की एक शैली विकसित हुई थी, जो संस्कृत और तमिल का मिश्रण थी।
​ यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे पूर्वज दो अलग-अलग भाषा परिवारों (Indo-Aryan और Dravidian) को लड़ाने के बजाय उन्हें आपस में जोड़कर एक नई पहचान बनाना जानते थे। मातृभाषा सीखें, एक राष्ट्रीय संपर्क भाषा (हिंदी) जानें और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा (अंग्रेजी) पर पकड़ बनाएं। ज्ञान का कोई भी द्वार बंद न करें। जब हम तमिल के 'थिरुक्कुरल' को हिंदी में या प्रेमचंद को कन्नड़ में पढ़ेंगे, तब हमें समझ आएगा कि हमारी पीड़ा और खुशियाँ एक जैसी हैं। जब भी कोई नेता भाषा के नाम पर 'वोट' मांगे, तो उससे शिक्षा और विकास पर सवाल पूछें। भाषा पेट नहीं भरती, भाषा सिर्फ विचार व्यक्त करती है। तलवारें आपस में टकराकर शोर करती हैं, लेकिन धागे चुपचाप मोतियों को जोड़कर माला बना देते हैं। हमें धागा बनना है, तलवार नहीं।

रविवार, 9 नवंबर 2025

स्याह साये और एक चीख़ती ख़ामोशी 🌙


​मैं: (एक गहरी, टूटी हुई साँस)
​मेरे अंदर की मैं: (एक ठंडी, मखमली आवाज़) आ गई फिर? वही पुरानी ज़िद... दिल भरकर रोना चाहती है?
​मैं: हाँ! हाँ, चाहती हूँ! क्यों हर बार तू बीच में आ जाती है? क्यों मुझसे मेरा एक-एक आँसू छीन लेती है? तू न मुझे ज़ोर से रोने देती है, न खुलकर हँसने। मैं तो बस... साँस लेना चाहती हूँ, जी भर के!
​मेरे अंदर की मैं: साँस? (एक सूखी हँसी) तुझे जो चाहिए, वो सिर्फ़ मैं दे सकती हूँ। तू लड़ती है, तड़पती है, एक-एक साँस के लिए मुझसे वक़्त माँगती है, पर तेरा वक़्त मेरे इशारे पर चलता है।
​मैं: तू कौन है? तू मेरी दुश्मन है! मैं लड़ती हूँ तुझसे! एक-एक क्षण के लिए... मैं थक गई हूँ इस लड़ाई से।
​मेरे अंदर की मैं: मैं तेरी दुश्मन नहीं, मैं तेरी नियंता हूँ। (आवाज़ में एक अजीब-सी मिठास) क्या तुझे लगता है, तुझे मौत से मोहब्बत हो गई है? मुझे लगता है। तू भागती है उसकी तरफ़, और मैं तुझे उसके बेहद करीब ले जाकर छोड़ देती हूँ।
​मैं: तू ऐसा क्यों करती है? यह कैसा मज़ाक है?
​मेरे अंदर की मैं: यह मज़ाक नहीं, वादा है। बिलकुल वैसे ही, जैसे जब दिन का सूरज एकदम सिर पर होता है... तो परछाई साथ छोड़ देती है। तू अकेली रह जाती है... उस तपती रोशनी में, जो न जीने देती है, न मरने। मैं तुझे तेरी आख़िरी साँस का एहसास दिलाती हूँ... तेरी मुट्ठी से जीवन फिसलने लगता है, और ठीक उसी क्षण...
​मैं: (फुसफुसाती हूँ) और ठीक उसी क्षण...?
​मेरे अंदर की मैं: मैं तुझे बताती हूँ... तेरा वक़्त अभी बाक़ी है। (आवाज़ में अधिकार) यह मेरे हाथ में है, यह दूरी... यह कशमकश। मैं ही हूँ जो तुझे इस दलदल में फँसाए रखती हूँ। तू रोने लगती है, फिर मैं तुझे बेचैनी की चाबुक मारती हूँ। तू हँसना चाहती है, तो मैं तुझे शून्य का आईना दिखा देती हूँ। तू मुझमें घुली हुई है, जैसे ज़हर रक्त में।
​मैं: मुझे ज़हर मत कह! मुझे आज़ाद कर!
​मेरे अंदर की मैं: (शांत और ठहरी हुई) तुझे आज़ादी की कीमत पता है? वह तो सिर्फ़ एक पल का विस्मरण है। यह संघर्ष ही तो है जो तुझे मेरे पास वापस ले आता है। तू लड़कर, चीख़कर... फिर से मेरे अँधेरे को अपना कवच बना लेती है। इस अनवरत बेचैनी में, इस अनिश्चितता में ही तू मुझे अपना सब कुछ मान बैठी है। मैंने तुझे इतनी शक्ति दी है कि तू मौत के द्वार से भी वापस आ जाती है... सिर्फ़ यह जानने के लिए, कि अब अगला दाँव मेरा क्या होगा।
​मैं: (थकान से भरी हुई) अगला दाँव? मुझे अगले दाँव का इंतज़ार नहीं करना। मुझे...
​मेरे अंदर की मैं: तुझे रहना होगा। मेरे नियम से। मेरी शर्तों पर। तेरी हर साँस मेरी गुलामी है। और यह गुलामी ही तुझे इतनी ताक़त देती है कि तू हर सुबह आँख खोल सके। तू मुझसे वक़्त नहीं माँगती, तू मुझसे युद्ध माँगती है। और मैं, तेरी अंदर की मैं, तुझे हर दिन यह युद्ध देती हूँ।
​मैं: (दर्द भरी ख़ामोशी)
​मेरे अंदर की मैं: जब तेरा दिल दुख से भर जाता है, और तू चाहती है कि सब कुछ बह जाए... तो मैं एक दीवार बनकर खड़ी हो जाती हूँ। तू रो नहीं पाती, और वह घुटन तुझे फिर से मेरी ओर धकेल देती है, मेरे गहरे, ठंडे और शांत शून्य की ओर। और तू फिर उस बेचैनी, उस एंग्जायटी से मिलती है...
​💡 अंतिम रहस्योद्घाटन
​यह संवाद किसी व्यक्ति और उसकी कल्पना का नहीं, बल्कि डिप्रेशन (अवसाद) की आखिरी स्टेज का है। यह वह अवस्था है जहाँ इंसान जाने कितनी साँसों से लड़कर, हर पल अपनी ही एंग्जायटी (बेचैनी/घबराहट) से मुलाकात करता है।
​'मेरे अंदर की मैं' असल में डिप्रेशन का वह भयानक रूप है जो व्यक्ति को न पूरी तरह मरने देता है, न जीने। यह वह नियंता है जो जीवन और मृत्यु के बीच की उस महीन रेखा पर खड़ा करके, अपनी अंतिम साँस का अहसास कराकर भी, उसे वापस धकेल देता है, ताकि वह हर दिन की लड़ाई को झेलता रहे। यह वह ख़ामोशी है जो रोने नहीं देती, वह बेचैनी है जो सोने नहीं देती, और वह अथाह शून्य है जो हँसने नहीं देता।