बुधवार, 12 अगस्त 2026

वतन की मिट्टी की सबसे प्यारी बात ही यही है, यहां जो कुछ भी बो लें

 मेरे वतन की मिट्टी की सबसे प्यारी बात ही यही है, यहां जो कुछ भी बो लें ....वो बढ़ता जरूर है, और अपना रास्ता भी खुद ही ढुंढ़ लेता है। 

भारत को आज़ाद हुए पूरे 79 साल हो गए हैं और अब 80वें साल का सफर शुरू होने वाला है। आज़ादी भले ही कल मिली हो या 100 साल पहले, वह हमेशा नई सी ही महसूस होती है। लेकिन भारत की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा नहीं लगता कि हम आज़ाद होकर 79 साल का जश्न मना रहे हैं।अगर गहराई से देखें, तो जिस वजह से भारत का विभाजन हुआ था, वे कारण आज भी जस के तस कायम हैं। हालात सुधरने के बजाय और अधिक बिगड़ गए हैं। जितने शहीद हमें आज़ादी की लड़ाई में नहीं खोने पड़े, उससे कहीं ज़्यादा जवान धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे आतंकवाद में अपनी जान गंवा चुके हैं। और हम आराम से मुतमइन होकर बैठे हैं कि हम सुरक्षित हैं!

असल में, दुश्मन अगर बाहर का हो तो उससे लड़ना आसान होता है। लेकिन जब दुश्मन घर का ही होकर पीठ में छुरा घोंपे, तो उसका घाव कभी नहीं भरताऔर न ही हमारी नैतिकता हमें अपनों को खत्म करने की इजाज़त देती है। हम आपस में ही इतना लड़ रहे हैं कि बाहर के दुश्मन से लड़ने की ताकत ही नहीं बची। जिस दुश्मन के हाथ में बंदूक हो, उससे एक बार लड़ा जा सकता है..लेकिन जिसके दिमाग में नफरत का ज़हर भरकर खड़ा किया गया हो, उससे लड़ने का कोई हथियार हमारे पास नहीं है।

मैं यह सब इसलिए कह रही हूँ क्योंकि मैं किसी धर्म के प्रति कट्टरता नहीं रखती। मैंने पूरे एक साल इस विषय का गहन अध्ययन किया है, तब जाकर समझ आया कि यह ज़हर कितना गहरा फैल चुका है। वैसे तो हम आज़ाद हैं, लेकिन आज भी इतनी बंदिशों और बेड़ियों में जकड़े हैं कि आज़ाद होने का अहसास ही नहीं होता।


हाल ही में मैंने 'भगत सिंह की जेल डायरी' पढ़ी। उसे पढ़कर मुझे ज़रा भी नहीं लगा कि मैं उस दौर के भारत के बारे में पढ़ रही हूँ, जिसकी बात भगत सिंह ने की थी। ऐसा लगा मानो उन्होंने आज़ादी से पहले ही आज के भारत का भविष्य लिख दिया था। हालात बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे उस वक्त थे बीते कल और आज में मुझे रत्ती भर भी अंतर नज़र नहीं आता। जिन समस्याओं से वे लड़े थे, वही चुनौतियाँ आज भी हमारे सामने खड़ी हैं।

मुझे इस बात पर हँसी आती है कि हम ऐसा एक भी काम नहीं करते जिस पर गर्व से कह सकें कि हमने निष्काम भाव से देश के लिए योगदान दिया है। आज बिना स्वार्थ के लोग अपने माता-पिता को नहीं पूछते, तो यह तो फिर भी देश है! लोग कहते हैं..."किया ही क्या है इस देश ने हमारे लिए? देता ही क्या है, बस रहने की जगह!" हमें हमेशा सिर्फ कमियाँ दिखती हैं। कमियाँ हैं तो उन पर बातें होंगी, लेकिन उन्हें दूर करने पर कोई चर्चा नहीं होगी।

  • ट्रैफिक सिग्नल पर हमसे दो मिनट इंतज़ार नहीं होता।

  • हेलमेट पहनने में हमारे बाल खराब हो जाते हैं।

  • नदियों को साफ रखने का फर्ज़ केवल सरकार का है, हमारा कोई दायित्व नहीं।

  • सड़क पर कचरा फेंकना हम अपना अधिकार समझते हैं...आखिर टैक्स जो देते हैं!

  • पानी हम क्यों बचाएं, हम कोई राजस्थान में थोड़ी रहते हैं?


सीधी सी बात यह है कि हमें अपने अधिकार बहुत अच्छे से मालूम हैं, लेकिन कर्तव्यों से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह ठीक वैसा ही है जैसे पिता की जायदाद पर बेटे का जन्मसिद्ध अधिकार होता है, लेकिन बुढ़ापे में अगर उसी पिता का सहारा बनना पड़े या इलाज का खर्च उठाना पड़े, तो वही बच्चे पिता के दुनिया से चले जाने की प्रार्थनाएँ करने लगते हैं।मुझे एक दिन की दिखावटी देशभक्ति पर यकीन नहीं होता। अगर यह सवाल किसी के सामने रखो, तो वह यह कहकर चुप करा देता है"हम अपने देश के लिए कितने वफादार हैं, यह हमें आपको साबित करने की जरूरत नहीं है।" लेकिन हकीकत यह है कि अगर निष्ठा दिल में होती, तो न तो उसे दिखाने की ज़रूरत पड़ती और न किसी को पूछने की।मैं भी कोई दूध की धुली इंसान नहीं हूँ। मैंने भी कई बार सिग्नल तोड़े हैं, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाई है और कई बार जानकर सड़क पर कचरा फेंका है। इसलिए मैं किसी से यह अपील नहीं कर रही कि आप सारे नियमों का पालन करें क्योंकि जिन्हें मैंने खुद तोड़ा है, उनके लिए दूसरों को सीख दूंगी तो खुद से नज़रें नहीं मिला पाऊँगी।लेकिन मुझे उम्मीद है कि जब देश अपनी आज़ादी के 80 साल पूरे करेगा, तब मुझे इस तरह की बातें लिखने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आशा है कि तब हम आज से कहीं बेहतर स्थिति में होंगे।


HAPPY INDEPENDENCE DAY 

TO MY MOTHERLAND 💓 





लिखने के बाद पता चला ये नहीं लिखना था !

  


आखरी बार मैं अपने ब्लॉग पर फरवरी में आई थी, इसके बाद आज मैं फिर से लिखने आई हूं ...मुझे ये नहीं पता मुझे क्या लिखना है लेकिन मुझे लिखना है ...जब तक में वो ना लिख दूं जो में पढ़ना चहाती हूं । एक साल से मैं एक बेहतर लेखक बनने की राह पर हूं और एक साल से लिख रही हूं क्या लिख रही हूं में बता नहीं सकती। मैं घोस्टींग में लिखा है और उसका एक रूल होता है आप किसी को बता नहीं सकते आपने किस के लिए और क्या लिखा ...। 


मैंने जो उनके साथ मिलकर लिखा तब मुझे उनकी कल्पनाओं पर आश्चर्य हुआ। मुझे नहीं लगता मैं कभी इतना ज्यादा काल्पनिक हो सकती हूं। मैंने अब जाने कितना कुछ पढ़ लिया और हर पढ़ा हुआ ऐसे याद है अगर इसका कोई बोर्ड एग्जाम हो तो शायद टॉपर लिस्ट में मेरा भी नाम होता, मैंने सोचा था मास कम्युनिकेशन लेने के बाद कम पढ़ना पढेगा । अब समझ आया स्पेशल लेक्चर में हर गेस्ट यही क्यों कह कर जाते थे की बेटा जितना हो सके पड़ते रहो...वैसे मैं आज्ञाकारी तो थी उनकी बाते मान कर लाइब्रेरी तो जाती थी लेकिन मुझ से मेरा स्लेबस ही खत्म नहीं होता था ...


मुझे एक ऐसी बीमारी है जिसमें मैं यादें नहीं याद रख सकती, ना ही लोगो को और ना ही रास्ते लेकिन ये अजीब है की मुझे अपना पढ़ा हुआ याद रहता है। मुझे पॉस्ट ट्रोमेटिक डिसओडर है जिसकी वजह से मैंने अपने 8 साल को दिए और आगे कितने खोने वाली हूं मुझे नहीं मालूम ...मुझे डिसोसिएटिव एमनीसिया  है जिसमें हम एक जगह पर अटक जाते है और फिर ना हमारे पास कल की कोई याद होती है और ना ही आज की कोई याद रहती है। पहले डायरी लिकती थी शोक से अच्छा लगता था लेकिन अब लिखना पड़ता अपने आज को याद रखने के लिए, खैर ये तो होता रहता है। मैंने गुगल किया दुनिया में अब तक 158,464,880 से ज्यादा किताबे मौजूद है और UNESCO के अनुसार हर साल करीब 22 लाख नई किताबें छपती हैं। मुझे इन सारी किताबो को पढ़ना है। मुझे लगता है इतनी किताबों के लिए ये जिंदगी बहुत छोटी है। मैं एक ऐसे घर में बड़ी हुई हूं मुझे बचपन से सारी धार्मिक किताबे ही पढ़ने को मिली मैं कभी चाचा चौधरी, चंपक नहीं पढ़ी और ना ही कोई कॉमिक बुक, आज भी मेरे पास भागवत जी है जो नाना जी ने दी और मैं उसे अभी तक पुरा नहीं कर पाई लेकिन उसमें है क्या ये सारा मुझे मालूम है मेरे पढ़ने से ज्यादा वो मुझे उसकी कहानी सुना देते हैं। मैंने उन्ही के साथ शिव पुराण पढ़ी, और मम्मी ने हमेशा सिर्फ भागवत गीता पढ़ने के लिए कहा ...मैं बस पड़ती गई ना मैंने इनके पीछे तर्क किया और ना मुझे जरूरी लगा। वैसे मैंने एक बहुत ज्यादा ताज्जुब वाली चीज देखी की लोग भागवत और भगवत में  अंतर नहीं कर पाते शायद नाम एक है इस वजह से ...या फिर उन्हें जानना जरूरी नहीं लगता भागवत वो जिसमें भगवान के भक्तों की बाते हैं जो व्यास हमें सुनाते है और भगवत जो भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को सुनाई थी। 

लिखने बैठी थी तब सच में नहीं सोचा था ये सब लिखने वाली हूं लेकिन अब तो लिख दिया ....मैं अपना लिखा हुआ दुबारा पड़ती नहीं जब मैं उसे पड़ती हूं तो मुझे लगता है की मैंने ये क्या बकवास लिखा है । और मैं यहां ये सब इसलिए भी लिख रही हूं क्योंकि मुझे लगता है की मुझे पढ़ने के लिए यहां तक कोई नहीं आएगा ।