शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

सब्र की आजमाइश

मैं  ने कहीं सुना था । अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है और बुरे लोगों के साथ बुरा....मुझे लगता है की कॉन्सेप्ट ही गलत है... बुरे लोगों को सब अच्छा मिलता है वह सारी फैसेलिटीज वह सब कुछ जो वह डिजर्व भी नहीं करते और अच्छे लोग बस इसकी उम्मीद में बैठे रहते हैं हम अच्छे हैं ना हमें  सब अच्छा ही मिल रहा है अगर दुख, दर्द ,पीड़ा, कुछ भी मिल रहा है तो उसमें भी कुछ अच्छा ही है क्या vakai हमें कहा जाता है कि सब्र रखो सब अच्छा होगा मेरे ख्याल से और मुझे लगता है कि हम पर वह सारी आजमाइश  कर ली जाती है जो हमारे सब्र का आखिरी इम्तिहान होता है... मैं भी कहीं ना कहीं बस अपने सब्र की आखिरी सांसे गिन रही हूं मेरा सब्र मुझे चिल्ला कर कहता है मैं आखिरी दम पर हूं मुझे घुटन होती है ...तुमने तो वह आंदोलन छोड़ा है... जिसमें सिर्फ तुम्हें कलम उठनी थी ...आवाज की बात तो यह है कि लोग दबाते ही रहेंगे और सुनता कौन है हमारी  आवाज को ....अगर औरत चिल्लाए तो उसकी बदतमीजी होती है और मर्द चिल्लाई तो उसका हक....