सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

मासूम खुशी और असहनीय दर्द के बीच

कभी इतनी खुश होती हुं जैसे कोई बेवजह मेरी खुशी मांग रहा हो और कभी इतना दुखी हो जाती हूं जैसे दुनिया जहां के सारे दुख ईश्वर ने मेरे ही सर लिख दिएं हो... पता है दुख कि कितनी सारी परिभाषाएं हो सकती हैं लेकिन मेरे पास जो दुख हैं जाने क्यों मुझे उसको सुनाने वाला कहीं नहीं मिला...बचपन में खाए थप्पड़ भूले जा सकतें हैं जवानी में गलती पर सुनी गई डांट भूली जा सकती है। लेकिन सही होने पर भी गलत साबित होकर खाई गई मार शायद आख़री सांस तक नहीं भूली जा सकती ....कभी-कभी में समय को उतना भी मौका नहीं देती जितना कि समय को परिस्थिति समझने के लिए चाहिए होता है। मेरे पास इसका कारण है... मैंने भी वक्त इतना ही मांगा था जितना की में सुकुन से बैंठ कर किस्मत पर ही रो संकू लेकिन.... निर्लज ने मुझे वो मौका देना भी सही नहीं समझा ....क्या में असल में इतनी कठोर हो गई हूं....मैं किसी भी दुख को उतना अहमियत नहीं दे रही। जितनी तव्वज़ो वो मुझ से चाहता है लेकिन क्या करु समय के साथ समय जैसे बनना पड़ता है औऱ फिर ये तो मेरे अपनों कि करामात है ना कि वो मुझे इस तरह का काठोर होना देखना चहाते थे .....मैंने देखा दुनिया बहुत झुठी और ढोंगी है... पता है दादी जिस दिन गई थी तो मुझे लगा था कि अब मेरें पिता भी आधे चले गए.. उन्हीं के साथ... पिताजी कहते थे की वो किसी भी वक्त आंसुओं को रोक सकतें है लेकिन मुझें औऱ दादी को पीड़ा में देख कर उनके अंदर का समुंदर सैलाब बनकर बाहर आ जाता है लेकिन मैंने देखा जब दादी जिंदगी कि पीड़ा से मुक्त हुई उस समय मेरे पिता ने अपने अंदर का सारा समुंदर बहा दिया ...औऱ मैने ये भी देखा की जब जिंदगी मेरी किस्मत आजमा रही थी जब मेरे शरीर के जख्म से ज्यादा गहरे और दर्दनाक मन के जख्म थे । तब मेरे पिताजी पत्थर हो गए और उन्होने मुझें जीवन की वो पीड़ा दी... जो शायद मुझे किस्मत भी देने पर रो रही थी ...इसलिए ये दुनिया मेरे लिए हर उस सच में भी झूठी है जब वो मयखानों में बैठ कर बोले और हर उस झूठ पर भी सच्ची है जो गीता पर हाथ रख कर बोलें गए हों.... कोई भी पीड़ा आपको देने की ताकत जमाना नहीं रखता तब तक जब तक की आप जमाने को ये हक अदा ना करें.

उध्दव के कृष्ण


अर्जुन के कृष्ण के बारे में हम सबने पड़ा है कई सारे धारावाहिक भी देखे लेकिन उध्दव के कृष्ण के बारे में सिर्फ भागवत जी या फिर व्यास जी के मुख से गोपियो के बारें में बताते हुए उध्दव और कृष्ण संवाद सुना है। आखिर उध्दव कौन थे ? कृष्ण ने उध्दव को ही क्यों चुना ? हमने अर्जुन को सुनाई गीता पड़ी है लेकिन समझी नहीं व्यास जी कहतें है कि यदि आप अर्जुन को सुनाई गई गीता समझ गए तो फिर आपको उध्दव गीता पड़नी चाहिए । माना जाता है कि श्री कृष्ण जब द्वापर से गमन कर अपने लोक को गए तब से ही कलयुग उदय हो गया था । श्री कृष्ण को पता था की उनके जाने के बाद से ही कलयुग की शुरुआत हो गई है। इसलिए उन्होंने उध्दव को निमित बनाकर कलयुग में जीवन को सरल करने के रास्ते दिखाए और उध्दव के प्रशनों का उत्तर देकर उध्दव गीता की रचना हुई । अश्चर्य की बात ये है कि श्री कृष्ण जहां पार्थ के सवालों के जवाब द्वापर में देतें हैं उन्हीं सबालों के जवाब कलयुग के लिए बदल जाते है । उर्जुन कौन थे... अर्जुन ने कृष्ण को सखा बना कर महाभारत का धर्म युध्द् लड़ कर विजय प्राप्त की वो विजय जिसमें स्वंय बगवान ने साम, दाम , दण्ड, भेद सिखाया उध्दव कौन थे जिन्होनें स्वंय परब्रहम को रोते देखा ,स्वंय उनके छल का जीता जागता उदाहरण बने । जानिए अगले आर्टिकल में ......