आखरी बार मैं अपने ब्लॉग पर फरवरी में आई थी, इसके बाद आज मैं फिर से लिखने आई हूं ...मुझे ये नहीं पता मुझे क्या लिखना है लेकिन मुझे लिखना है ...जब तक में वो ना लिख दूं जो में पढ़ना चहाती हूं । एक साल से मैं एक बेहतर लेखक बनने की राह पर हूं और एक साल से लिख रही हूं क्या लिख रही हूं में बता नहीं सकती। मैं घोस्टींग में लिखा है और उसका एक रूल होता है आप किसी को बता नहीं सकते आपने किस के लिए और क्या लिखा ...।
मैंने जो उनके साथ मिलकर लिखा तब मुझे उनकी कल्पनाओं पर आश्चर्य हुआ। मुझे नहीं लगता मैं कभी इतना ज्यादा काल्पनिक हो सकती हूं। मैंने अब जाने कितना कुछ पढ़ लिया और हर पढ़ा हुआ ऐसे याद है अगर इसका कोई बोर्ड एग्जाम हो तो शायद टॉपर लिस्ट में मेरा भी नाम होता, मैंने सोचा था मास कम्युनिकेशन लेने के बाद कम पढ़ना पढेगा । अब समझ आया स्पेशल लेक्चर में हर गेस्ट यही क्यों कह कर जाते थे की बेटा जितना हो सके पड़ते रहो...वैसे मैं आज्ञाकारी तो थी उनकी बाते मान कर लाइब्रेरी तो जाती थी लेकिन मुझ से मेरा स्लेबस ही खत्म नहीं होता था ...
मुझे एक ऐसी बीमारी है जिसमें मैं यादें नहीं याद रख सकती, ना ही लोगो को और ना ही रास्ते लेकिन ये अजीब है की मुझे अपना पढ़ा हुआ याद रहता है। मुझे पॉस्ट ट्रोमेटिक डिसओडर है जिसकी वजह से मैंने अपने 8 साल को दिए और आगे कितने खोने वाली हूं मुझे नहीं मालूम ...मुझे डिसोसिएटिव एमनीसिया है जिसमें हम एक जगह पर अटक जाते है और फिर ना हमारे पास कल की कोई याद होती है और ना ही आज की कोई याद रहती है। पहले डायरी लिकती थी शोक से अच्छा लगता था लेकिन अब लिखना पड़ता अपने आज को याद रखने के लिए, खैर ये तो होता रहता है। मैंने गुगल किया दुनिया में अब तक 158,464,880 से ज्यादा किताबे मौजूद है और UNESCO के अनुसार हर साल करीब 22 लाख नई किताबें छपती हैं। मुझे इन सारी किताबो को पढ़ना है। मुझे लगता है इतनी किताबों के लिए ये जिंदगी बहुत छोटी है। मैं एक ऐसे घर में बड़ी हुई हूं मुझे बचपन से सारी धार्मिक किताबे ही पढ़ने को मिली मैं कभी चाचा चौधरी, चंपक नहीं पढ़ी और ना ही कोई कॉमिक बुक, आज भी मेरे पास भागवत जी है जो नाना जी ने दी और मैं उसे अभी तक पुरा नहीं कर पाई लेकिन उसमें है क्या ये सारा मुझे मालूम है मेरे पढ़ने से ज्यादा वो मुझे उसकी कहानी सुना देते हैं। मैंने उन्ही के साथ शिव पुराण पढ़ी, और मम्मी ने हमेशा सिर्फ भागवत गीता पढ़ने के लिए कहा ...मैं बस पड़ती गई ना मैंने इनके पीछे तर्क किया और ना मुझे जरूरी लगा। वैसे मैंने एक बहुत ज्यादा ताज्जुब वाली चीज देखी की लोग भागवत और भगवत में अंतर नहीं कर पाते शायद नाम एक है इस वजह से ...या फिर उन्हें जानना जरूरी नहीं लगता भागवत वो जिसमें भगवान के भक्तों की बाते हैं जो व्यास हमें सुनाते है और भगवत जो भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को सुनाई थी।
लिखने बैठी थी तब सच में नहीं सोचा था ये सब लिखने वाली हूं लेकिन अब तो लिख दिया ....मैं अपना लिखा हुआ दुबारा पड़ती नहीं जब मैं उसे पड़ती हूं तो मुझे लगता है की मैंने ये क्या बकवास लिखा है । और मैं यहां ये सब इसलिए भी लिख रही हूं क्योंकि मुझे लगता है की मुझे पढ़ने के लिए यहां तक कोई नहीं आएगा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें