शुक्रवार, 30 मई 2025

"सच की आवाज़ दबती क्यों है?"

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है, और एक पत्रकार की सबसे बड़ी ताकत होती है — उसकी कलम और उसके शब्द। लेकिन आज जब मीडिया का एक बड़ा हिस्सा बाज़ार, राजनीति और टीआरपी की जंग में फँस चुका है, तब सच्ची पत्रकारिता करने वाले लोग भी गुमनाम होते जा रहे हैं।

आज के दौर में, 'फ़ेक न्यूज़' एक हथियार बन चुका है — नफ़रत फैलाने का, भ्रम पैदा करने का, और जनता की सोच को मोड़ने का। और इसे चलाने वाले कई बार वही लोग होते हैं, जो खुद को पत्रकार कहते हैं, मगर पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों से मीलों दूर होते हैं।

इन फ़र्ज़ी पत्रकारों के शोर में सच्ची आवाज़ें दबती जा रही हैं। वो आवाज़ें जो ज़मीन से जुड़ी होती हैं, जो वंचितों की बात करती हैं, जो सत्ता से सवाल करती हैं। दुर्भाग्य ये है कि ऐसे ईमानदार पत्रकारों को न सिर्फ़ धक्के खाने पड़ते हैं, बल्कि कभी-कभी अपनी जान तक गंवानी पड़ती है।

प्रश्न ये है कि जब पत्रकारिता ही सवालों से डरने लगे, जब पत्रकार ही सत्ता की गोदी में बैठ जाएँ, तब जनता को सच कौन दिखाएगा?

अब वक़्त है कि हम फ़ेक न्यूज़ और बिकाऊ पत्रकारिता के खिलाफ़ खड़े हों। हमें सच्चे पत्रकारों को समर्थन देना होगा, उनकी आवाज़ को amplify करना होगा। क्योंकि अगर सच बोलने वाले खामोश हो गए, तो झूठ चीख़ेगा — और हम सब सिर्फ़ तमाशबीन बनकर रह जाएँगे।


कोई टिप्पणी नहीं: